ग्वादालूपे की माँ मरियम दुसैय्या बेतिया

पश्चिम चंपारण जिले के बानुचापर में स्थित पादरी दुसैय्या गाँव में एक छोटे से गिर्जाघर में ग्वादालुपे माता मरियम की एक तस्वीर है| इस तस्वीर को भी बहुत लोग अदभुत तस्वीर मानते हैं| यहाँ आनेवाले अनगिनत यात्रियों तथा मन्नत मांगनेवालों की संख्या को देखकर 7 अक्टोबर 1999 को धर्माध्यक्ष वं| विक्टर हेनरी ठाकुर ने इस स्थान को “तीर्थ स्थल” घोषित किया| शायद पूरे भारत में ग्वादालुपे का यह एकमात्र तीर्थ स्थल है| जून 2013 से इस तीर्थ स्थल की अगवाही डोमिनिकन धर्मसमाज के पुरोहितों द्वारा हो रही है| हर साल दिसंबर महीने के दूसरे रविवार आयोजित किये जानेवाली तीर्थ यात्रा में विभिन्न धर्मों के तीन हजार से भी अधिक यात्री बड़े श्रध्दा से भाग लेते है|